चतरा, अप्रैल 3 -- कान्हाचट्टी प्रतिनिधि। कान्हाचट्टी प्रखंड के मदगढ़ा पंचायत के हरहद गांव में नवनिर्मित मां कौलेश्वरी मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा सह सतचंडी महायज्ञ की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। यज्ञ मंडप निर्माण को लेकर यहां जमीन की समतलीकरण कराया जा रहा है, वहीं यज्ञ मंडप बनाने के लिए बांस व लकड़ी की व्यवस्था की जा रही है। यज्ञ समिति के अध्यक्ष रंजन साहू ने बताया कि आगामी 18 अप्रैल को यज्ञ के लिए कलश यात्रा निकाली जाएगी। जबकि 26 अप्रैल को भंडारे के साथ यज्ञ पूर्णाहुति होगी। यज्ञ को सफल बनाने के लिए समस्त गांव के ग्रामीण दिन-रात मेहनत कर रहे हैं इसके अलावा प्रखंड के पुरनी हेसाग गांव में भी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह सतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया है समिति के अध्यक्ष श्याम देव यादव ने बताया कि 8 अप्रैल से यज्ञ शुभारंभ किया जाएगा।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.