सीवान, फरवरी 26 -- पचरुखी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। पचरुखी प्रखंड के उखई टोला चपरैठी स्थित नवनिर्मित काली मंदिर परिसर इन दिनों भक्ति और श्रद्धा के रंग में सराबोर है। मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना के उपलक्ष्य में आयोजित सात दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ के तीसरे दिन बुधवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्रीमद्भागवत कथा के दौरान भक्ति भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए। तीसरे दिन की कथा में 'तेरी नइया चलती है, पतवार नहीं होती, द्वारिका से पधारे कथा वाचक श्री श्री शास्त्री जी महाराज ने अपनी अमृतमयी वाणी से भक्तों को निहाल किया। उन्होंने जब मधुर धुनों पर , तेरी नइया चलती है पतवार नहीं होती और तू दुख के दिनों में याद आता है, तेरी महिमा अपरम्पार है' जैसे भजन सुनाए, तो पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट और जयकारों से गूंज उठा। भक्त भग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.