गिरडीह, मार्च 15 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड क्षेत्र के डोरंडा सबलाडीह में आयोजित नावाअहार मैया प्राण प्रतिष्ठा सह श्री श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति के उपरांत शुक्रवार देर रात युवा देवी यज्ञ समिति, सबलाडीह रसोइयाटांड़-तेलोडीह के तत्वावधान में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ खोरीमहुआ अनुमंडल के भूमि सुधार उप समाहर्ता सुनील कुमार प्रजापति तथा यज्ञ समिति के सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर एलआरडीसी सुनील कुमार प्रजापति ने श्रीराम जन्म स्तुति "भय प्रगट कृपाला, दीन दयाला" का गायन किया, जिससे पूरा पंडाल भक्तिमय हो गया। महायज्ञ की पूर्णाहुति के बाद आसपास के लगभग दस गांवों से हजारों श्रद्धालु और ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल हुए। पूरे क्षेत्र म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.