बलरामपुर, मार्च 15 -- बलरामपुर, संवाददाता। रविवार को मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय का द्वितीय स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। निर्माणाधीन विश्वविद्यालय परिसर में स्थापना दिवस की द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर कुलपति आवास के नवनिर्मित भवन में शतचंडी महापाठ व हवन-पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुलपति के निर्माणाधीन आवास में मौलीश्री पौधे का रोपण भी किया गया। 15 मार्च 2024 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्राम कोयलरा में मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी थी। वर्तमान में विश्वविद्यालय परिसर में विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक भवनों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। कुलपति प्रोफेसर रविशंकर सिंह के निर्देशन में इस वर्ष स्थापना दिवस को संस्थापक सप्ताह के रूप में मनाया गया। इसके तहत नौ से 14 मार्च तक ऑनलाइन व्याख्यानमाला का आयोजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.