नई दिल्ली, मई 21 -- गुजरात टाइटंस (GT) के ओपनर साई सुदर्शन का आईपीएल 2026 में एक बार फिर बल्ला गरजा। वह गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ 16 रनों से शतक से चूक गए। उन्होंने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 53 गेंदों में सात चौकों और चार छक्कों की बदौलत 84 रन बटोरे। यह उनका मौजूदा सीजन में सातवां और लगातार पांचवां पचास प्लस स्कोर था। उन्होंने 84 रनों की पारी से पहले नाबाद 53, 61, 55 और 57 रनों का योगदान दिया। 24 वर्षीय सुदर्शन एक शतक भी लगा चुके हैं। हालांकि, सुदर्शन ने सीजन में दूसरे शतक से चूकने के बावजूद कमाल कर दिया। उन्होंने पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के दमदार क्लब में एंट्री मारी है।IPL में 7 साल बाद हुआ ऐसा दरअसल, सुदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में लगातार पांच पारियों में पचास प्लस रन बनाने वाले चौथे क्र...