नई दिल्ली, जुलाई 20 -- भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मैच में 141 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलने वाले बेन डकेट को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड नहीं मिला है। बल्कि एक ऐसे खिलाड़ी को यह अवार्ड दिया गया है, जिसने शतक तक नहीं बनाया है। यह खिलाड़ी कोई और नहीं विराट कोहली का आईपीएल में टीममेट जेकब बेथल है। बेथल ने इस मुकाबले में 91 रनों की पारी खेली, लेकिन वे शतक से चूक गए। प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर उन्हें रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट होना पड़ा। शतक से चूकने के बाद भी जेकब बेथल मायूस नहीं हुए बल्कि गेंदबाजी में भी बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने इस हाई स्कोरिंग मुकाबले में 7 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 7 की इकोनॉमी रेट के साथ कुल 49 रन दिए और 1 बहुमूल्य विकेट हासिल किया। उन्होंने किसी पुच्छले बल्लेबाज को नहीं, बल्कि रोहित शर्मा को ऐसे स...