शतक जड़कर शाई होप ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, फिल साल्ट और संजू सैमसन के 'खास क्लब' में मारी एंट्री
नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- भारत और वेस्टइंडीज के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में बुधवार को खेले जा रहे चौथे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। उन्होंने आज के मुकाबले में 50 गेंदों में नाबाद 102 रनों की पारी खेली, जिसमें चार चौके और 9 छक्के शामिल थे। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 204 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। होप ने इस ताबड़तोड़ शतकीय पारी के साथ क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया है। यह शाई होप का टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तीसरा शतक है। तूफानी शतक की मदद से वे क्रिस गेल को पीछे छोड़ते हुए वेस्टइंडीज की ओर से टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। क्रिस गेल ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में सिर्फ दो शतक लगाए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.