नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया पांच मैच की टी20 सीरीज का चौथा मैच आज यानी गुरुवार, 6 नवंबर को खेला जाना है। इस मैच में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के पास शतक जड़ने का मौका होगा। यह शतक बुमराह बल्ले से नहीं बल्कि गेंद से ही पूरा करेंगे। जसप्रीत बुमराह के टी20 आंकड़ों पर नजर डालें तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में अभी तक 98 विकेट चटका चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले टी20 में उन्हें एक भी विकेट नहीं मिली थी। अगर आज वह कंगारुओं के खिलाफ दो विकेट लेने में कामयाब रहते हैं तो वह टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 विकेट के साथ अपने विकेट का शतक पूरा कर लेंगे। जसप्रीत बुमराह यह मुकाम हासिल करने वाले दूसरे भारतीय बनेंगे। इस लिस्ट में उनसे एक कदम आगे अर्शदीप सिंह हैं। यह भी पढ़ें- शुभमन गिल से काबिल हैं ये 3 ओपनर्स, क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.