भागलपुर, मार्च 19 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। सैंडिस कंपाउंड क्रिकेट स्टेडियम में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) द्वारा आयोजित बीसीए मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी के मुकाबले में भागलपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लखीसराय को 91 रनों के बड़े अंतर से पराजित कर दिया। बुधवार को खेले गए इस मैच में जीत के हीरो शतकवीर राकेश गुप्ता रहे, जिन्होंने 121 रनों की शानदार पारी खेली। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। भागलपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन (बीडीसीए) के सचिव डॉ. जयशंकर ठाकुर ने बताया कि मैच में लखीसराय ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो गलत साबित हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भागलपुर की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 341 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। भागलपुर की ओर से राकेश गुप्ता ने ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.