गंगापार, मई 27 -- सांझ होते ही बिजली की अघोषित कटौती शुरू हो जाती है। पूरे क्षेत्र को रात भर में तीन घंटे भी निर्बाध बिजली नहीं मिल पा रही है । पूरी रात बिजली की अघोषित कटौती से हर वर्ग प्रभावित और परेशान है। लोग मच्छरजनित रोगों के शिकार हो रहे हैं। विभागीय कर्मचारी शट डाउन, ब्रेक डाउन और फाल्ट का रटा रटाया ज़वाब देते हैं। मांडा क्षेत्र को सुचारू रुप से बिजली आपूर्ति के लिए मांडा रोड, भारतगंज, सुरवांदलापुर, हाटा और नेवढ़िया विद्युत उपकेंद्र बनाये गये हैं। इन दिनों भीषण गर्मी के चलते उपभोक्ताओं को बिजली की बेहद जरूरत है। विद्युत आपूर्ति की दशा यह है कि सांझ होते ही बिजली की आवाजाही शुरू हो जाती है, जो पूरी रात चलती है। यह भी पढ़ें- महादेवगंज फीडर से 36 घंटे में केवल दो घंटे बिजली मिली रात्रिकालीन विद्युत कटौती का कोई निश्चित रोस्टर न होने ...