हरदोई, अप्रैल 28 -- हरदोई। कैनाल रोड स्थित न्यू सन बीम स्कूल से संबंधित वीडियो वायरल होने के मामले में प्रबंधक और प्रिंसिपल के खिलाफ दलित उत्पीड़न की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर, विभिन्न सामाजिक संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एफआईआर में दलित उत्पीड़न संबंधी धारा लगाने पर नाराजगी जताई है। मामले में वादी नीलम वर्मा ने तहरीर में कहा है कि मैंने बेटी का कोर्स 12 अप्रैल को यूनीवर्सल के यहां से खरीद लिया था। उसके बावजूद चार कापी स्कूल से खरीदने को बोला, जिसकी कीमत 1200 रुपये थी। मेरे पास रुपये न होने पर मैं प्रधानाचार्य से 10 दिन की मोहलत मांगने लगी, मगर उन्होंने एक न सुनी। यह भी पढ़ें- फीस न देने पर छात्र की टीसी फाड़ने का वीडियो वायरल उलटा अंग्रेजी में गालियां दीं। कोतवाल संजय त्यागी का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली...