बागपत, मार्च 27 -- बड़ौत। चंडीगढ़ में आयोजित नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में बड़ौत के शटलर सिद्धार्थ गोल्डन हैट्रिक जड़ी। नगर में सिद्धार्थ का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। चंडीगढ़ में यह चैंपियनशिप 20 से 23 मार्च तक आयोजित हुई। बड़ौत के रहने वाले शटलर सिद्धार्थ तोमर ने राष्ट्रीय चैंपियनशिप के तीन अलग अलग वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर बड़ौत का नाम रोशन किया है। सिद्धार्थ ने अंडर 16 बालक वर्ग के सिंगल्स फाइनल मुकाबले में प्रतिद्वंदी को 21-9, 21-11 के बड़े अंतर से हराया। इसके बाद बॉयज डबल्स के फाइनल उन्होंने 21-7, 21-14 के बड़े अंतर से एक तरफा जीत हासिल की। सिद्धार्थ की स्वर्णिम सफलता का सिलसिला यही नहीं रुका। मिक्सड डबल्स के फाइनल में भी उन्होंने 21-10 और 21-11 के बड़े स्कोर के साथ तीसरा स्वर्ण पदक भी अपने नाम कर दिया। इससे पहले आगरा में स्टेट चैम्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.