मथुरा, जून 14 -- गेस्टहाउस में बनी दुकान से बैग निकालते समय शटर में बिजली आने से एमसीए के छात्र को करंट लग गया। उसे परिजन लोगों के सहयोग से तत्काल उपचार को सीएचसी गोवर्धन ले गये। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। शनिवार को उर्मिला सेवा सदन बस स्टैंड के सामने गोवर्धन निवासी घनश्याम अग्रवाल (21) दोपहर करीब एक बजे अपनी दुकान का शटर खोलकर उसमें रखा बैग निकाल रहा था। शटर उठाते समय अचानक उसमें करंट आने से घनश्याम चपेट में आ गया। इससे वह बेहोश होकर गिर गया। यह भी पढ़ें- पटवन के दौरान करंट लगने से युवक की मौत, घर में मचा कोहराम परिजन उसे तत्काल उपचार को सीएचसी ले गये। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुस्साये परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही क...