मुजफ्फरपुर, अप्रैल 6 -- मुजफ्फरपुर। जीरोमाइल-अखाड़ाघाट रोड स्थित एक दुकान में रविवार की रात चोरों ने इलेक्ट्रॉनिक सामान व 62 हजार नकदी की चोरी कर ली। पीड़ित दुकानदार मुकेश कुमार ने बताया कि रविवार की रात करीब 8 बजे दुकान बंद कर वे अपने भगवानपुर स्थित आवास पर चले गए। सोमवार सुबह 10 बजे जब दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि शटर का ताला गायब है। दुकान के सारे सामान बिखरे पड़े थे। पीड़ित ने बताया कि एक लैपटॉप, 72 बंडल बिजली के तार, लाइटें व लगभग 62 हजार रुपये नकद चोरी कर ली गई है। घटना की सूचना अहियापुर थाना को दी गई। गश्ती पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...