शटर का ताला तोड़कर किराना दुकान में चोरी का प्रयास
कुशीनगर, जून 23 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिले के कसया थाना क्षेत्र के सोहसा मठिया चौराहे पर सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने एक किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन अंदर लगा अतिरिक्त ताला चोरों की मंशा पर पानी फेर गया।गांव निवासी रामाश्रय की अपने घर में ही किराना दुकान है। रोज की तरह सोमवार शाम दुकान बंद कर वह सो गए थे। मंगलवार की भोर में जब परिजन दुकान के पास पहुंचे तो शटर के बाहर लगे दोनों ताले टूटे मिले। आसपास तलाश करने पर टूटे हुए ताले बगल के झाड़-झंखाड़ में पड़े मिले।दुकानदार ने बताया कि वह सुरक्षा के मद्देनजर शटर के बाहर के ताले के साथ अंदर से भी एक अतिरिक्त ताला लगाते हैं। बाहर के ताले तोड़ने के बावजूद चोर अंदर लगे ताले को नहीं तोड़ सके, जिससे दुकान में चोरी की घटना टल गई।दुकानदार के घर में ही अंग्रेजी शराब ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.