रांची, मई 20 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ इंडिया के समीप विद्या होटल में मंगलवार रात शटर काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। घटना की जानकारी बुधवार सुबह होटल खोलने पर हुई। होटल संचालक विद्या प्रजापति ने बताया कि मंगलवार रात होटल बंद कर वह घर चले गए थे। बुधवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि मुख्य शटर कटा हुआ है। होटल में रखे करीब 20 हजार रुपये नकद गायब थे। आशंका जताई जा रही है कि चोर नकदी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना सोनाहातू थाना पुलिस को दे दी गई है। सूचना मिलने पर मुखिया विकास सिंह मुंडा मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने दुकानदारों से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क रहने की अपील की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

हिंदी हिन्दुस...