गंगापार, मार्च 21 -- शटर और दुकान के अंदर स्थित तिजोरी का ताला तोड़कर अज्ञात चोर दिघिया पुलिस चौकी के समीप स्थित सर्राफ की दुकान से लाखों के गहने और दुकान में लगा डीवीआर पार कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के गरेथा गांव निवासी मनीष सोनी पुत्र बसंत लाल सोनी ने पुलिस को तहरीर दी कि उनके घर से एक किमी दूर दिघिया पुलिस चौकी के समीप दिघिया बाजार में मनोज कुमार कुशवाहा के किराये के मकान में उनकी सर्राफा की दुकान है। रोज की तरह शुक्रवार रात दुकान बंद करके वे अपने घर गरेथा लौट आये। शनिवार सुबह ही मकान मालिक मनोज कुमार कुशवाहा व पड़ोसियों ने दुकान में चोरी की सूचना दी। जब बदहवास दशा में वे दुकान पर पहुंचे, तो दुकान के शटर और अंदर लाकर का ताला टूटा हुआ था। दुकान के सामान बिखरे थे तथा लगभग 12 ग्राम सोना, 17 सौ...