गाज़ियाबाद, मार्च 26 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। विजयनगर थानाक्षेत्र की पुरानी सब्जी मंडी में बुधवार देर रात चोरों ने आभूषणों की दुकान का शटर उखाड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें दो चोर चोरी करते साफ नजर आ रहे हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक बेखौफ चोरों ने बुधवार रात करीब तीन बजे विजयनगर सेक्टर-नौ स्थित सोनी ज्वैलर्स नामक दुकान को निशाना बनाया। फुटेज में दिख रहा है कि दोनों आरोपी पहले लोहे की रॉड से दुकान का शटर उखाड़ते हैं और फिर अंदर घुस जाते हैं। इसके बाद एक चोर काउंटर के अंदर रखे सामान को खंगालने लगता है, जबकि दूसरा साथी भी रॉड लेकर अंदर पहुंचता है। दोनों चोरों ने दुकान के काउंटर में रखे चांदी के आभूषण जेब में भर लिए और कुछ ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.