हमीरपुर, जून 7 -- हमीरपुर, संवाददाता। हमीरपुर-कालपी स्टेट हाईवे के डामर गांव के पास शनिवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार शटरिंग मिस्त्री गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।

शेखर का परिवार कस्बा कुरारा निवासी रामसनेही का 27 वर्षीय पुत्र रामसजीवन उर्फ शेखर शटरिंग मिस्त्री था। शनिवार रात करीब आठ बजे वह घर से बाइक से कुसौलीपुरवा काम देखने निकला था। हमीरपुर-कालपी स्टेट हाईवे के डामर गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे शेखर गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर भागे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इससे मृतक के घर में कोहराम मच गया। पत्नी और मां का रो-रोकर बुरा हा...