वाराणसी, मार्च 3 -- सारनाथ (वाराणसी)। नई बाजार (सारनाथ) में छत की ढलाई के समय मंगलवार शटरिंग गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी कमर टूट गई है। घायल को अकथा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार नई बाजार में एक निर्माणाधीन मकान की छत की ढलाई हो रहा थी। इस बीच छत की शटरिंग गिर गई। जिससे घुरहूपुर निवासी 16 वर्षीय विक्की राजभर और सोनातालाब (पंचक्रोशी) निवासी 25 वर्षीय शुभम राजभर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस दोनों को अकथा स्थित निजी अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने विक्की को मृत घोषित कर दिया। पिता दिनेश राजभर ने मकान मालिक, ठेकेदार और पार्टनर के खिलाफ तहरीर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.