वाराणसी, फरवरी 8 -- चौबेपुर (वाराणसी)। शटरिंग हटाते समय शनिवार देर रात मलबे में दबकर एक युवक की मौत हो गई। घटना चंद्रावती बाजार की है। युवक ऑटो रिक्शा चालक था। उसकी पत्नी सोनी देवी क्षेत्र पंचायत सदस्य है। पड़ोस में नए मकान की ढलाई का शटरिंग शनिवार रात हटाया जा रहा था। मदद के लिए अरुण भी पहुंचा था। शटरिंग हटाते ही अचानक छत गिर पड़ी। आसपास के लोगों ने मलबे में दबे अरुण को बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। उसका अंतिम संस्कार चंद्रावती गंगा घाट पर किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...