अयोध्या, अप्रैल 30 -- भदरसा संवाददाता । पूराकलंदर थाना क्षेत्र के भदोखर गांव के मजरे सिहोरिया में शटरिंग करते समय छज्जा और दीवार गिर गई। इसके नीचे दबकर कारीगर/शटरिंग मालिक अजय कुमार वर्मा घायल हो गया। जिसे गंभीरावस्था में मेडिकल कालेज दर्शननगर पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। तारुन थाना क्षेत्र के विजयनपुर सजाहरा गांव निवासी अजय कुमार वर्मा (35) पुत्र रामचन्दर करीब पांच बजे शाम को भदोखर गांव के मजरे सिसोदिया मे मकान मालिक प्रदीप कुमार कन्नौजिया के घर पर शटरिंग का कार्य कर रहे थे। अचानक शटरिंग लगाते समय दीवार और छज्जा गिर गया। जिससे उसी के नीचे दबकर अजय कुमार वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए । यह भी पढ़ें- निर्माणाधीन अस्पताल के बेसमेंट में मिट्टी धंसी, मजदूर की मौत सूचना मिलने पर पूराकलन्दर थाना के दरोगा सूरज कुमार मौके पर पहु...