एटा, मई 12 -- हाईटेंशन लाइन का शटडाउन लेने की बात कहकर पोल पर चढ़ाए गए युवक को अचानक करंट लग गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज लाया गया। थाना अलीगंज के गांव ससोता दोषपुर निवासी अनुज पुत्र कप्तान सिंह से मंगलवार को सत्तिया क्षेत्र में बिजली लाइन टूट जाने के कारण मरम्मत कार्य कराया जा रहा था। अनुज को लाइन सही करने के लिए हाईटेंशन पोल पर चढ़ाया गया था। घायल अनुज ने बताया कि कार्य शुरू करने से पहले उसने लाइन में करंट बंद होने की जानकारी ली थी।आरोप यह भी पढ़ें- आम तोड़ते समय हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर किसान झुलसा है कि उत्तम नामक लाइनमैन ने उसे भरोसा दिलाया कि लाइन का शटडाउन लिया जा चुका है और सप्लाई पूरी तरह बंद है। विश्वास करके वह पोल पर चढ़ गया, ...