मिर्जापुर, अप्रैल 16 -- पड़री। स्थानीय थाना क्षेत्र के अक्सौली विद्युत उपकेंद्र पर लापरवाही का मामला सामने आया है। बीती रात हाईटेंशन लाइन की मरम्मत के दौरान एक संविदा लाइनमैन झुलस गया, जिसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। गांव निवासी 42 वर्षीय सोमारू संविदा लाइनमैन है। वह बीती रात हाईटेंशन लाइन की मरम्मत करने पहुंचा। लाइनमैन ने मरम्मत कार्य शुरू करने से पहले नियमानुसार उपकेंद्र के एसएसओ से शटडाउन लिया। उसके बाद पोल पर चढ़कर बिजली की मरम्मत करने लगा। आरोप है कि मरम्मत के दौरान बगैर सूचना के ही अचानक बिजली आपूर्ति चालू कर दी गई, जिससे लाइनमैन करंट की चपेट में आ गया। झटका लगने से वह नीचे गिर गया। घटना से अफरा-तफरी मच गई। मौजूद अन्य साथियों ने आनन-फानन में झुलसे लाइनमैन क...