अमरोहा, अप्रैल 29 -- शटडाउन लेने के बाद भी 11 केवी लाइन में करंट दौड़ने से लाइन जोड़ रहे संविदा लाइनमैन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने विभाग पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंचे विभागीय अधिकारियों ने मृतक लाइनमैन के परिवार को डेढ़ लाख रुपये की मदद दी। विभाग की ओर से दस लाख रुपये की आर्थिक मदद का आश्वासन भी दिया। मंगलवार देर रात आई भयंकर आंधी से क्षेत्र के जलालपुर बिजलीघर की आपूर्ति से जुड़े यकबगड़ी गांव में 11 केवी की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जलालपुर गांव का ही निवासी करीब 28 वर्षीय संविदा लाइनमैन नितिन सैनी बुधवार सुबह शटडाउन लेकर साथी लाइनमैन निपेंद्र के साथ यकबगड़ी में आंधी से टूटी लाइन को जोड़ने गया था। नितिन लाइन जोड़ ही रहा था कि अचानक करंट आने से उसे जोरदार झटका लगा। मौके पर ही उसकी दर...