बुलंदशहर, मई 28 -- विद्युत डिवीजन के चांदौक बिजलीघर से जुड़े गांव किशनपुर ठकुरान में गुरुवार को ट्रांसफॉर्मर पर कार्य कर रहे दो संविदाकर्मी करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों कर्मचारी शटडाउन लेकर ट्रांसफार्मर की मरम्मत कर रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम संविदाकर्मी सोनू निवासी मदनगढ़ और सतवीर निवासी प्याना ट्रांसफॉर्मर पर चढ़कर ट्रांसफार्मर में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक लाइन चालू कर दिए जाने से दोनों कर्मचारियों को जोरदार करंट लग गया और वे ट्रांसफॉर्मर पर ही झुलस गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।ग्रामीणों ने तत्काल दोनों घायलों को उपचार के लिए नगर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर नोएडा रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना बिजली विभाग के अध...