कौशाम्बी, दिसम्बर 28 -- रविवार को सनातनी प्रचारक हर्षा रिछारिया कौशाम्बी पहुंची। अहिरारा में ज्योतिषाचार्य डॉ. राम सियासन शास्त्री द्वारा आयोजित कंबल वितरण व भरवारी के राष्ट्रीय जन उद्योग संगठन द्वारा आयोजित शक्ति सृजन एवं आध्यात्मिक यात्रा के कार्यक्रम शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने लोगों को सनातन से संबंधित संदेश भी दिया। जिले में निर्धारित कार्यक्रम के दौरान सनातनी हर्षा रिछारिया सर्वप्रथम ज्योतिषाचार्य डॉ. राम सियासन शास्त्री के गांव अहिरारा टेढ़ीमोड़ में आयोजित कंबल वितरण में शामिल हुई। उनके पहुंचने पर लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने जरूरततमंद लोगों को कंबल का वितरण किया। कंबल वितरण करने के बाद वह राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन कौशाम्बी के तत्वावधान में आयोजित भरवारी के लखन लाल रिजॉर्ट में एक कार्यक्रम में शामिल होने के...