गाज़ियाबाद, जनवरी 8 -- गाजियाबाद। जिले के कुश्ती खिलाड़ी शक्ति सिंह यादव ने पंजाब के चंडीगढ़ में पांच से नौ जनवरी तक आयोजित ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में कुश्ती में 130 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता है। शक्ति के कोच लाला पहलवान ने बताया कि प्रतियोगिता में 200 यूनिवर्सिटी के पहलवानों ने हिस्सा लिया था। शक्ति के इस उपलब्धि के साथ ही उसका चयन खेलों यूनिवर्सिटी गेम्स में हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...