बहराइच, मार्च 24 -- बहराइच, संवाददाता। उत्तर प्रदेश नवनिर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कपूरथला परिसर स्थित उत्थान आडिटोरियम में हो रहे 09 दिवसीय समारोह में मिशन शक्ति अभियान के तहत शक्ति संवाद आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, सदर विधायक अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि शिवम जायसवाल तथा मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। एम.एल.सी. डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि मिशन शक्ति का लक्ष्य समाज की प्रत्येक महिला को सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने महिलाओं का आहवान किया कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के विरुद्ध मुखर होकर अपनी आवाज उठाएं। चाइल्ड हेल्पलाइन यूनिट के द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व वन स्टाप सेंटर द्वारा प्रदान की जाने वाली गतिविधियों के बारे ...