सासाराम, मार्च 9 -- परसथुआ, एक संवददाता। विश्व में महिलाएं शक्ति व संपन्नता की प्रतीक है। आदि अनादि काल से महिलाओं के बिना न समाज की कल्पना की जा सकती है न परिवार की। सृष्टि की संरचना की मूल आधार महिलाएं ही है। जहां महिलाओं का अपमान होता है या उनकी अनदेखी की जाती है, वहां उन्नति व तरक्की की कल्पना कभी साकार नहीं हो सकती है। उक्त बातें रविवार शाम जननायक कर्पूरी ठाकुर एकता मंच द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह में मेरठ विश्वविद्यालय के प्रोफेसर मो. इसराइल ने कही। उन्होंने कहा कि विश्व के हर देश में महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए सरकारें कार्यक्रम चला रही हैं। हमारे देश में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे अनेक सफल कार्यक्रम निरंतर चलाये जा रहे हैं। महिला सहायता स्वयं समूह के माध्यम से हर महिला को आगे बढ़ने का अवसर मिल रही है। समारोह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.