शक्ति भवन में लगी पेंशन अदालत
लखनऊ, मार्च 14 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। शक्ति भवन स्थित पावर कॉरपोरेशन मुख्यालय में शनिवार को त्रैमासिक पेंशन अदालत लगी। पावर कॉरपोरेशन निदेशक (कार्मिक प्रबंधन एवं प्रशासन) डॉ. जॉन मथाई ने बताया कि इसी तरह की त्रैमासिक पेंशन अदालतें सभी डिस्कॉम में लगीं। शक्ति भवन की पेंशन अदालत में कुल आठ मामले आए, जिनमें से सेवानिवृत्त अवर अभियंता वीके तिवारी, कार्यकारी सहायक नीलम यादव व अन्य दो मामलों को निपटाने के निर्देश दिए गए हैं। गिरी प्रसाद व सुरेंद्र कुमार के प्रकरण पहले ही निपटाए जा चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.