लखनऊ, जून 12 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता पावर कॉरपारेशन मुख्यालय शक्ति भवन के अल्पाहार कक्ष में शनिवार को पेंशन अदालत लगेगी। निदेशक (प्रशासन) डा. जॉन मथाई ने बताया कि सुबह 11 बजे से पेंशन अदालत शुरू होगी। उन्होंने पेंसनर्स से अपील की है कि अगर उनकी कोई भी पेंशन संबंधी समस्या है तो इस अदालत में आकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं। इन त्रैमासिक पेंशन अदालतों में पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों की समस्याओं का निपटारा करवाया जाएगा। इस तरह की अदालतें प्रत्येक डिस्कॉम और केस्को में भी होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...