गाज़ियाबाद, मई 19 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद रहे हिंदू संगठन के पूर्व पदाधिकारी को जमानत पर बाहर आते ही शक्ति प्रदर्शन करना महंगा पड़ गया। डासना जिला कारागार से रिहा होने के बाद समर्थकों के साथ जुलूस निकालने, सड़क पर भीड़ जुटाकर आवागमन बाधित करने और वाहनों का काफिला निकालकर लापरवाही से गाड़ियां दौड़ाने के आरोप में मसूरी पुलिस ने उस समेत 12 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस के मुताबिक मुरादनगर थाने में दर्ज दुष्कर्म के एक मुकदमे में मुरादनगर की ब्रज विहार कॉलोनी निवासी सुशील प्रजापति जिला कारागार डासना में बंद था। उसे 17 मई को जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा किया गया। यह भी पढ़ें- रेप का आरोपी हिंदू संगठन का पूर्व पदाधिकारी जेल से छूटा, बरसाए गए फूल- VIDEO जेल से बाहर निकलते ही उसके समर्थन में बड़ी संख्...