देहरादून, मई 13 -- विकासनगर। कोतवाली विकासनगर क्षेत्र अंतर्गत ढकरानी स्थित शक्ति नहर में बुधवार को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकाला। पुलिस के अनुसार इंटेक्स ढकरानी की ओर से थाना विकासनगर को सूचना दी गई थी कि शक्ति नहर में एक महिला का शव तैरता हुआ दिखाई दे रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक शव करीब एक से दो दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतका का रंग गेहूंआ, कद लगभग पांच फीट तथा उम्र करीब 45 है। महिला ने हाफ बाजू का चैकदार कुर्ता और सफेद रंग का सलवार पहन रखा है। कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा शव की पहचान के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से प्...