दरभंगा, फरवरी 27 -- दरभंगा। शक्ति धाम सेवा समिति, दरभंगा की ओर से शनिवार को आयोजित होने वाले फागुन महोत्सव की तैयारी पूरी हो चुकी है। इस उत्सव पर सैकड़ों श्याम प्रेमी एवं भक्तजन एकत्रित होकर शक्ति धाम परिसर में बाबा का गुणगान करेंगे। समस्त श्याम प्रेमियों में इसको लेकर विशेष उत्साह, उल्लास एवं भक्ति भाव का वातावरण है। कोलकाता से विशेष रूप से बाबा को रिझाने को लेकर रितेश वर्णवाल आ रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...