धनबाद, अप्रैल 16 -- तेतुलमारी थाना क्षेत्र के शक्ति चौक के समीप चली गोली की घटना में पुलिस ने आठ लेन मार्ग के नगरीकला बस्ती के समीप पांच गोली का खोखा जब्त किए है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरा की जांच कर रही है। बता दें कि शक्ति चौक के समीप बुधवार की देर शाम अचानक अंधाधुंध गोलियों की गूंज से इलाका थर्रा उठा था। रंगदारी के विवाद में कतरास रानी बाजार के युवक मनीष सिंह व उसके साथ आए एक अन्य लड़के को गोली लगी है। गोली से छलनी कार लोहारबरवा जीटी रोड के सर्विस लेन पर लावारिस हालत में मिली। एक स्थानीय नर्सिंग होम में अज्ञात एक घायल का इलाज चल रहा है जबकि मनीष का इलाज दुर्गापुर के किसी अस्पताल में या अन्य जगह पर हो रहा है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रात करीब आठ बजे एक होटल के पास काले रंग की ...