गौरीगंज, अप्रैल 5 -- संग्रामपुर। रविवार को मंडल संग्रामपुर के शक्ति केन्द्र भवसिंहपुर पर भाजपा नेता अमरेन्द्र सिंह पिण्टू व राजेश शुक्ला की देखरेख में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण संतोष द्विवेदी जिला मंत्री भाजपा, पवन ओझा प्रशिक्षण प्रभारी और आईटी सेल शरद मिश्रा द्वारा दिया गया। कार्यक्रम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। साथ ही भाजपा सरकार द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर चलाई जा रही योजनाओं पर चर्चा की गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष संग्रामपुर राजेश शुक्ला ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ काम करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...