शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा
सिमडेगा, जून 8 -- बानो, प्रतिनिधिप्रखंड के पबुड़ा में भाजपा के मंडल अध्यक्ष बालमुकुंद सिंह की अध्यक्षता में पार्टी की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं को संगठन की गतिविधियों को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर पर पार्टी को सशक्त बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 12 साल बेमिसाल अभियान चलाने की बात कही गई। मौके पर बलराम सिंह, विश्वनाथ बड़ाईक, रामचंद्र बड़ाईक, रामकिशोर सिंह सहित कई भाजपा नेता उपस्थित थे।- यह भी पढ़ें- भाजपा नावाडीह मंडल की बैठक में बूथ सशक्तीकरण पर जोर यह भी पढ़ें- केंद्र सरकार की 12 साल की उपलब्लियां कार्यकर्ता घर घर पहुंचाएं य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.