फतेहपुर, मई 24 -- फतेहपुर। बूथों की मजबूती के लिए भाजपा द्वारा आयोजित शक्ति केंद्रो की बैठक में कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने का काम किया गया। जिससे आने वाले समय में पार्टी को अधिक मजबूती प्रदान की जा सके। जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी के लिए जमीनी कार्यकर्ता ही उसमें जान फूंकने का काम करते हैं। रविवार को तेलियानी मंडल के जखनी व जोनिहां मंडल के शक्ति केंद्र की बैठक में जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की प्रथम इकाई बूथ को गतिशील बनाने में शक्ति केंद्र की अहम भूमिका होती है। शक्ति केंद्र संयोजक द्वारा संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों व अभियानों को सफल बनाने के लिए समर्पित भाव से कार्य की योजना बना बूथ को ऊर्जित करने का काम किया जाता है। यह भी पढ़ें- शक्ति केंद्र के जरिए विजय पताका फहराने का जोश भरा उन्होंने प्रत्येक माह के अन्तिम रविवार...