झांसी, मार्च 23 -- चैत्र नवरात्र में बुंदेले 'शक्ति की भक्ति' में लीन हैं। सोमवार को मठ-मंदिरों-पीठों में आस्था का मेला सा लगा रहा। भक्तिभाव के साथ के पांचवें स्वरूप देवी स्कंदमाता की पूजा हुई। महिलाओं ने सुहाग-श्रृंगार की सामग्री अर्पित की तो पुरुषों ने फल-फूल-प्रसाद चढ़ाकर सुख-समृद्धि की कामना की। मंगलवार को ब्रज मंडल की अधिष्ठात्री मां कात्यायनी की उपासना होगी। बुधवार घरों में देवी स्वरूप कुंवारी कन्याओं का पूजन हुआ। उन्हें श्रद्धाभाव से जिमाया गया। कहीं पांच, सात, 11, 21 कन्याओं को श्रद्धाभाव से भोजन कराया तो कहीं इससे भी अधिक कन्याएं जिमाई गई। तीखी उमस और गर्मी के बीच भक्त मां की भक्ति में लीन रहे। कोई नौ दिन के उपवास पर है तो कोई एक वक्त फलहार पर। रविवार सुबह-सवेरे मंत्रोच्चारण के बीच सिद्धपीठों, मंदिरों में मां का विशेष श्रृंगार किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.