प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 22 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मानधाता खंड की ओर से कटरा गुलाब सिंह में वर्ष प्रतिपदा उत्सव और पथ संचलन का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता संघ के विभाग प्रचारक ओम प्रकाश, खंड संचालक श्याम किशोर उपस्थित रहे| संचालन खंड कार्यवाह शारदा प्रसाद ने किया। विभाग प्रचारक ओमप्रकाश ने कहा कि हिन्दू नववर्ष का आधार पूरी तरह वैज्ञानिक है। नवरात्र शक्ति की उपासना का पर्व है। यह भारत की सभ्यता,सांस्कृति, आत्मविश्वास, और राष्ट्रीय गर्व का बोध कराता है। इस अवसर पर कटरा गुलाब सिंह नगर पंचायत में स्वयंसेवकों ने पथ संचलन किया। कई जगह पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ। इस अवसर पर सह खंड संघचालक अरुणेश, विभाग बौद्धिक शिक्षण प्रमुख डॉ. सौरभ पांडेय, खंड सह कार्यवाह अविनाश, अशोक मिश्र, राजकुमार, आलोक गर्ग, अनंत आदि मौजूद रहे।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.