शाहजहांपुर, मार्च 18 -- शक्ति की आराधना का पर्व चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक मनाया जाएगा। इस वर्ष नवरात्रि कई ज्योतिषीय संयोगों के कारण विशेष मानी जा रही है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार करीब 72 साल बाद ऐसा संयोग बन रहा है जब नवरात्रि की शुरुआत अमावस्या तिथि के प्रभाव में होगी और उसी दिन कलश स्थापना की जाएगी। श्री रुद्र बाला जी धाम के पं. डॉ. कान्हा कृष्ण शुक्ल ने बताया कि आमतौर पर नवरात्रि की शुरुआत चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से मानी जाती है, लेकिन इस वर्ष 19 मार्च को सूर्योदय अमावस्या तिथि में होगा। महावीर पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि 19 मार्च को सुबह 6 बजकर 40 मिनट से शुरू होकर 20 मार्च को सूर्योदय से पहले 5 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। चूंकि 19 मार्च को सूर्योदय अमावस्या में होगा, इसलिए उसी दिन से नवरात्रि की शुरुआत...