घाटशिला, मार्च 24 -- बहरागोड़ा।पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपड़ा नागुडसाई में पिछले नौ दिनों से कौतूहल और दहशत का कारण बना शक्तिशाली बम आखिरकार मंगलवार को भारतीय सेना के नियंत्रण में आ गया। लगभग 227 किलोग्राम वजनी इस विशालकाय बम को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने के लिए सेना की विशेषज्ञ टीम ने ऑपरेशन शुरू कर दिया है।मंगलवार को भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल धर्मेंद्र सिंह और कैप्टन आयुष कुमार सिंह के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय टीम घटनास्थल पर पहुँची। विशेषज्ञों ने बम की स्थिति और मारक क्षमता का वैज्ञानिक आकलन किया। सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए सेना द्वारा पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है। बम को निष्क्रिय करने के दौरान होने वाले कंपन और मलबे को रोकने के लिए सेना 'बंकर तकनीक' का उपयोग कर रही है। बम के चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.