वाराणसी, जून 27 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। भारी बारिश में बीएचयू के सर सुंदरलाल अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर, आवासीय और छात्रावास परिसरों में जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए इस साल विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। निचले इलाकों से जलजमाव खत्म करने के लिए बीएचयू शक्तिशाली पंप लगा रहा है। इनसे बारिश के जमा पानी को तेजी से हटाया जाएगा। इसके अलावा इन क्षेत्रों में नालों की सफाई का अभियान भी शुरू कर दिया गया है। मानसून के दौरान परिसर के विभिन्न हिस्सों में जमा होने वाले वर्षा जल की चुनौती से निपटने के लिए बीएचयू ने नगर निगम और उत्तर प्रदेश जल निगम के साथ एक समन्वित कार्य-तंत्र स्थापित किया है। छह जून से शुरू हुए इस अभियान में वर्षा जल निकासी नेटवर्क की सफाई, गाद हटाने और उसके सुदृढ़ीकरण का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। विश्वविद्यालय का निर्माण व...