चम्पावत, जनवरी 7 -- टनकपुर मां शारदा शक्तिमान यूनियन ने शारदा नदी से खनन कार्य शुरू कर दिया है। खनन शुरू होने से मजदूरों ने राहत की सांस ली। हालांकि तोल कांटे में खराबी आने से खनन निकासी चार घंटे बाधित रही। टनकपुर शारदा नदी से बुधवार को मां शारदा शक्तिमान यूनियन ने खनन शुरू किया। वन विकास निगम ने पांच जनवरी से खनन सत्र शुरू कर निकासी गेट खोल दिए थे। शुभारंभ पर सिर्फ दो वाहनों ने खनन निकासी की थी। बुधवार को 371 शक्तिमान ट्रकों ने उप खनिज की निकासी की। एक तोल कांटे में खराबी आने से 4 घंटे देरी से खनन निकासी का कार्य शुरू हो सका। जिससे खनन कारोबारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अनुभाग अधिकारी एनएस पंचपाल ने बताया कि उप खनिज निकासी को तीन तोल कांटे लगाए गए हैं। सुबह एक तोल कांटे में खराबी आ गई थी। जिसे दुरुस्त कर खनन निकासी का कार्य शुरू ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.