रुद्रपुर, फरवरी 10 -- शक्तिफार्म, संवाददाता। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के उच्चीकरण के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शक्तिफार्म में आपातकालीन सेवाओं सहित 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी तेज हो गई है। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों और स्टाफ की स्थिति का जायजा लिया। मंगलवार को सीएमएस डॉ. कुलदीप यादव ने सीएचसी शक्तिफार्म का निरीक्षण किया। उन्होंने 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं शुरू करने के लिए डॉक्टरों व नर्सिंग स्टाफ की तैनाती, ओपीडी व इमरजेंसी सेवाएं, मरीजों के लिए बेड, दवाइयों की उपलब्धता, जांच सुविधाएं और चिकित्सकों के बैठने व रहने की व्यवस्था का आकलन किया। सीएमएस ने तैनात चिकित्सकों और स्टाफ नर्सों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सीएचसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.