रुद्रपुर, अप्रैल 10 -- शक्तिफार्म। नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित मंडल ने एसएसपी अजय गणपति को ज्ञापन देकर शक्तिफार्म में महिला पुलिसकर्मी की तैनाती की मांग की है। शुक्रवार को दिए ज्ञापन में नपं अध्यक्ष सुमित मंडल ने बताया कि शक्तिफार्म में घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, उत्पीड़न, दहेज प्रताड़ना जैसे मामलों की संख्या लगातार सामने आती रहती है, लेकिन चौकी में महिला पुलिसकर्मी की अनुपस्थिति के कारण पीड़ित महिलाएं अपनी शिकायत दर्ज कराने में असहज महसूस करती हैं। सामाजिक दबाव और झिझक के चलते कई मामले सामने नहीं आ पाते। जिससे पीड़ितों को समय पर न्याय नहीं मिल पाता। उन्होंने कहा कि महिला पुलिसकर्मी की तैनाती से महिलाओं को सुरक्षित और भरोसेमंद माहौल मिलेगा। जिससे वह बिना भय अपनी समस्याएं पुलिस के सामने रख सकेंगी। यहां सभासद गोविंद सरकार, हर्षवर्धन सिंह, सोनू विश...