रुद्रपुर, मार्च 9 -- शक्तिफार्म, संवाददाता। सोमवार को तहसील प्रशासन ने शक्तिफार्म के निर्मलनगर में बिना अनुमति लगाई गई धान की नर्सरी को नष्ट कर दिया। इससे पहले चीकाघाट, तुर्कातिसौर और कल्याणपुर में भी बेमौसमी धान की नर्सरी नष्ट की जा चुकी है। इस कार्रवाई के दौरान किसानों और महिलाओं ने प्रशासन का जमकर विरोध किया। सोमवार को तहसीलदार हिमांशु जोशी के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ट्रैक्टर लेकर निर्मलनगर गांव पहुंची और बेमौसमी धान के लिए तैयार की गई नर्सरी को नष्ट करने की कार्रवाई शुरू की। इसकी जानकारी मिलते ही खेत मालिक और आसपास के किसान मौके पर पहुंच गए। महिलाओं ने ट्रैक्टर के सामने खड़े होकर कार्रवाई का विरोध किया और नर्सरी नष्ट होने से परिवार पर आर्थिक संकट आने की बात कही। हालांकि टीम ने सरकारी कार्य में बाधा न डालने की चेतावनी देते हुए ...