रुद्रपुर, अप्रैल 13 -- शक्तिफार्म, संवाददाता। सुरेंद्रनगर स्थित जय बाबा तारकनाथ धाम मंदिर में पांच दिवसीय महोत्सव के तृतीय दिन भगवान शिव विवाह अनुष्ठान संपन्न हुआ। विवाह अनुष्ठान से पहले नगर में भव्य शिव बारात निकाली गई। जिसमें साधु-संन्यासियों सहित भूत-पिशाच बने बच्चों ने बराती बनकर बारात में भाग लिया। भक्तों व नगरवासी बाराती बने। इस दौरान पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। सोमवार की सायं विभिन्न सांस्कृतिक आयोजनों के बीच शिव बारात निकाली गई। जो संपूर्ण नगर का भ्रमण करते हुए वापस तारक धाम पहुंची। इस दौरान बारात में शामिल सैकड़ों शिव भक्तों ने हर-हर महादेव, हर भोले बाबा के भजन पर नृत्य करते हुए वातावरण को शिवमय बनाया। शिव बारात में बाल रूप में छोटे छोटे बच्चों ने भगवान शिव और माता पार्वती का रूप धारण कर भक्तों को मंत्रमुग्ध किया। भगवा टोली के साथ...