रुद्रपुर, मार्च 24 -- शक्तिफार्म, संवाददाता। शक्तिफाम के व्यापारी का शव वन शक्ति मंदिर के पास मिला है। व्यापारी दो दिनों से लापता था। मंगलवार शाम ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त की। मंगलवार शाम ग्रामीणों ने वन शक्ति मंदिर के निकट बाराकोली जंगल में एक शव देखा। सूचना पर सितारगंज कोतवाल सुंदरम शर्मा, एसएसआई राजेंद्र सिंह, सिडकुल चौकी प्रभारी जगत सिंह शाही एवं शक्तिफार्म चौकी प्रभारी ललित चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव की शिनाख्त ग्राम देवनगर हाल वार्ड एक निवासी 41 वर्षीय गौतम मंडल पुत्र सुभाष मंडल के रूप हुई। गौतम मंडल शक्तिफार्म में कपड़ा व्यापारी थे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह दो दिनों से लापता थे। मृतक के मुंह से झाग निकला था। कोतवाल सुंदरम शर्मा ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या पारिवारिक कलह मौत का कारण मानी ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.